Jabalpur News: जंयती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने बाबा साहब की प्रतिमा का किया जलाभिषेक

Jabalpur News: On the eve of birth anniversary, BJP performed Jalabhishek of Baba Saheb's statue

Jabalpur News: जंयती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने बाबा साहब की प्रतिमा का किया जलाभिषेक

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। आज हम सब यहां एक महान व्यक्तित्व को याद करने के लिए इकट्ठा हुए हैं, जिनका नाम सुनते ही भारत के संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की भावना हमारे मन में जाग उठती है। वो हैं नाम है भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी का जिनकी जन्म जयंती 14 अप्रैल को होती है और यह दिन, केवल एक जन्मतिथि नहीं, बल्कि एक विचार क्रांति की शुरुआत का प्रतीक है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने भाजपा द्वारा बाबा साहब की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में अम्बेडकर चौक में कही।

भाजपा जबलपुर महानगर द्वारा अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा का चांदी के पात्र से जलाभिषेक किया गया। इसके बाद पूजन कर माल्यार्पण किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया।

भाजपा द्वारा मंच से बौद्ध समाज, सुदर्शन समाज, रविदास समाज, वाल्मिकी समाज, बंशकार समाज, चौधरी समाज, जाट समाज, जायसवाल समाज, प्रजापति, मेहरोलिया समाज, कोरी समाज, सोनकर समाज, बेन समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर रत्नेश सोनकर, पंकज दुबे, रजनीश यादव, संदीप जैन, जय सचदेवा, रोहित जैन, रंजीत पटेल, लालू यादव, प्रणीत वर्मा, योगेंद्र राजपूत, शिवा चौधरी, डिंपी विश्वकर्मा, सीमा सिंह, रूपा राव, उबेज अंसारी, प्रमोद चोहतेल, संतोष झारिया, उज्ज्वल पचौरी, दुर्गा उपाध्याय, योगेश लोखंडे, नरेश पटेल, अशोक रोहितास, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा उपस्थित थे।