Jabalpur Cantt News: राजीव कुमार होंगे जबलपुर कैंट बोर्ड के सीईओ
Jabalpur Cantt News: Rajiv Kumar will be the new CEO of Jabalpur Cantt Board

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। कैंट बोर्ड जबलपुर के नये मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( CEO) राजीव कुमार होंगे। राजीव कुमार वर्तमान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेलगाम है। जिन्हें जेएजी (ओजी) के पद पर पदोन्नत किए जाने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंट बोर्ड जबलपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कैंट बोर्ड सीईओ अभिमन्यु सिंह का जयपुर तबादला हो गया था। जिसके बाद से रक्षा संपदा अधिकारी नेहा गुप्ता के पास कैंट बोर्ड का भी प्रभार था। राजीव कुमार पूर्व में जबलपुर रक्षा संपदा अधिकारी रह चुके हैं।
लिहाजा वे जबलपुर कैंट की हर परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं। शांत स्वभाव के होने के चलते वे कर्मचारियों के बीच भी काफी लोकप्रिय रहे हैं। अब देखना होगा कि कैंट बोर्ड सीईओ के तौर पर नई पारी उनकी कैसी रहती है।