मणिपुर जाकर क्या करने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी, कांग्रेस को इससे कितना फायदा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के मणिपुर दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने मोइरांग रिलीफ कैंप में हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस साल मिजोरम और फिर अगले साल अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राहुल गांधी का मणिपुर दौरा पूर्वोत्तर में कांग्रेस की खोई हुई सियासी जमीन पाने का एक कदम हो सकता है। राहुल गांधी दो दिन के मणिपुर दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने मोइरांग रिलीफ कैंप में हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इसके पहले गुरुवार को राहुल ने चूराचांदपुर में रिलीफ कैंप में पीड़ितों से मुलाकात की थी। हालांकि, चूराचांदपुर पहुंचने से पहले राहुल का काफिला बिष्णुपुर में रोका गया था।

https://www.youtube.com/watch?v=bgCGWn4seNg