संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल ने

कर्मचारियों की मांगों का निराकरण की मांग कर रहे हैं मंडी बोर्ड मुख्यालय अनिश्चित काल के लिए आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए | शासन एवं मंडी बोर्ड प्रशासन से विनम्रता पूर्वक निवेदन किया गया है | की मंडी बोर्ड अधिकारी /कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करते हुए आदेश जारी करें अन्यथा मजबूर होकर मोर्चा द्वारा प्रदेश की 259 मंडियां ,298 उप मंडिया ,07 आंचलिक कार्यालय,13 तकनीकी कार्यालय एवं मंडी बोर्ड मुख्यालय के समस्त अधिकारी/ कर्मचारी 03 जुलाई से अनिशि्चतकालीन हड़ताल करते हुए मंडियों को बंद कर दिया जाएगा | 25 सितंबर 2020 से 05 अक्टूबर 2020 संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश की मंडिया बंद करते हुए हड़ताल पर चले गए थे जिस कारण पूरे प्रदेश में किसान, मजदूर सामान्य वर्ग सभी का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था और करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि हुई थी जिसके छत्तीसगढ़ माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी ने मोर्चा के पदाधिकारियों को बुलाकर यह आश्वासन दिया था कि 3 माह के अंदर कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कर दिया जावेगा, 3 महीने क्या 3 वर्ष गुजर गए परंतु मांगों की पूर्ति नहीं हुई | ऐसे संवेदनशील माननीय मुख्यमंत्री जी ,कृषि मंत्री जी म. प्र.शासन एवं मंडी बोर्ड प्रशासन से पुनः अनुरोध है कि 03 जुलाई के पूर्व अधिकारियों की मांगों का निराकरण करते हुए आदेश जारी करने की कृपा करें अन्यथा मजबूर होकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा प्रदेश की 259 मंडियां, 298 उप मंडिया, 07 आंचलिक कार्यालय, 13 तकनीकी कार्यालय एवं मंडी बोर्ड मुख्यालय अनिश्चितकाल के लिए बंद करते हुए कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होग होंगे | ( 1 ) आंदोलन की कारवाही शासन स्तर पर लंबित है उसको शीघ्र आदेश जारी किए जाएं ( 2 ) स्थाई /संविदा कर्मियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जाए ( 3) शासन के अन्य विभागों की तरह मंडी / मंडी बोर्ड में पदस्थ अधिकारियों / कर्मचारियों को 01 पद अपग्रेड करते हुए प्रभार दिया जाए (4 ) परामर्शदात्री समिति में लिए गए निर्णय हो को आदेश के रूप में जारी किए जाएं ( 5 ) अधिकारियों कर्मचारियों को उनके मूलपद पर स्थायीकरण किया जाए ( 6) तुलावटियों के पूर्व के भारती सेवा बहाल की जाए | एवं समय-समय पर सौंपा गए मांग पत्रों का शीघ्र निराकरण किया जाए (संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक बीबी फौजदार) भोपाल से रजनी सिंह राजपूत की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/watch?v=adAFY4FexAk