मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के गैर भाजपा दलों के जुटने पर कंज कसा हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के गैर भाजपा दलों के जुटने पर कंज कसा हैं | उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन की बाढ़ से डरकर सभी एक पेड़ पर बैठने की कोशिश कर रही हैं, | लेकिन अंतर यह है कि भाड़ में बाकि लोग पेड़ पर शांतबैठ कर पानी उतरने का इंतजार करते हैं | यहां तो यह लोग बाढ़ के समय भी लड़ रहे हैं | भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधरोपण के बाद उन्होंने कहा कि कोई किसी को कह रहा है, कि कांग्रेस में नहीं घुसने देंगे | बंगाल और यूपी से भी ऐसी आवाजें आ रही हैं | कि इनको नहीं घुसने देंगे | बीजेपी के खिलाफ विपक्ष एकता की बैठक शुक्रवार 23 जून को पटना के मुख्यमंत्री आवास में होगी | इसमें शामिल होने के लिए गैर भाजपा दलों के नेता आज पटना पहुंचना शुरू हो गए | इसमें 5 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई पूर्व मुख्यमंत्री शामिल होगी | मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता के बीच लोकप्रियता ना केवल देश में, बल्कि पूरी दुनिया में है | उनके प्रति श्रद्धा, विश्वास और प्रेम है | विपक्ष उनकी लोकप्रियता से घबराया हुआ है 2024 के लोक चुनाव में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ का नरेंद्र मोदी सरकार सरकार बनाएंगे | जिनको ख्याली पुलाव पकाना हैं ,वह पकाते रहें |

https://www.youtube.com/watch?v=mIs1C4zlqcY