Jabalpur News संजीवनी नगर के नाले के कीचड़ में धंसी मिली ' रूपलाल ' की लाश
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। संजीवनी नगर की रेल लाइन के किनारे नाले में गुरूवार की शाम एक युवक की लाश कीचड़ में धंसी मिली। नाले में शव का सिर कीचड़ में धंसा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होंने मृतक की शिनाख्त कर ली है।
संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि संजीवनी नगर के पास से गुजर रहे नाले में रेलवे केबिन के पहले कीचड़ में धंसी एक लाश मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला। मौजूद लोग उसकी शिनाख्त नहीं कर सके, लेकिन उसी समय इसकी सूचना मृतक के परिजनों को मिली थी।
जहां सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त रूपलाल पटेल के रूप में की। परिजनों का कहना था कि रूपलाल शराब का आदी था और वह इधर-उधर धूमता रहता था। वह रात से घर नहीं आया था।