Jabalpur News: शराबी बेटे से बहू को बचाने पहुंची मां की कपूत ने कर दी हत्या

Jabalpur News: शराबी बेटे से बहू को बचाने पहुंची मां की कपूत ने कर दी हत्या

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सिहोरा के गढिया मोहल्ला में जन्म देने वाली ‘मां’ को कपूत ने पीट पीटकर मार डाला। शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने मम्मी को इतना पीटा की उनकी चंद मिनिट में सांसे थम गई। जघन्य एवं सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

सोमवार देर रात हुई दिल दहला देने वारदात की चर्चा सुबह से वार्ड क्रमांक 7 सहित पूरे क्षेत्र में है। एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि वार्ड क्रमांक-7 गढिया मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय करन कोल शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। खाना की बात को लेकर पत्नी कांति बाई कोल के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगा। बहू कांति की आवाज सुनकर करन की 65 साल की मां गिरान बाई मौके पर पहुंची।

मां ने बहू का पक्ष लेते हुए नशे में धुत बेटे को फटकार लगाने का प्रयास किया, तभी आगबबूला कपूत करन ने मां को धक्का दे दिया। मां जमीन पर गिर गई और कलयुगी बेटा हाथापाई करता रहा है। प्राथमिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी करने ने घर में रखे टेबल फैन से मां पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मृतका के बड़े बेटे दशरथ कोल ने पुलिस को दी है। पुलिस परिजनों के आवश्यक कथन दर्ज कर रही है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DYzIML8R8Ff/?igsh=cTdwYmU1bmw4ZWt1