Jabalpur News: विधायक नीरज सिंह, संतोष बरकडे़ और डाॅ.अहलूवालिया भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने

Jabalpur News: विधायक नीरज सिंह, संतोष बरकडे़ और डाॅ.अहलूवालिया भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर।भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल द्वारा नीरज सिंह (विधायक, बरगी), संतोष बरकड़े (विधायक, सिहोरा) एवं डॉ. वाणी अहलूवालिया को मीडिया विभाग में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पर नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित रूप से आपके अनुभव एवं नेतृत्व से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनसंपर्क कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।