Jabalpur News: वायरल वीडियो को लेकर भाजपा पार्षद ने खोला राज, बोले; कांग्रेस में था जब पी थी बीयर...
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। नगर निगम में भाजपा पार्षद महेश सिंह राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पार्षद राजपूत बीयर पीते नजर आ रहे हैं। चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ तो पार्षद राजपूत भी अपना पक्ष रखने सामने आए। उन्होंने पूरे मामले का खुलासा करते हुए कहा कि वीडियो वर्षों पुराना है।
उन्होंने ने बताया कि वीडियो में 2007 का जब वे कांग्रेस से चुनाव जीत कर पार्षद बने थे। उसी दौरान उन्होंने ने एक बार बीयर पी थी। पार्षद ने आरोप लगाया कि इतने सालों बाद उनकी छवि खराब करने के लिए सुनियोजित तरीके से यह वीडियो वायरल कराया गया है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DYwb_IqRmmn/?igsh=cmhtY24xeTA5eHM4
उल्लेखनीय है कि जबलपुर में नगर निगम के सुभाष चंद्र वार्ड के भाजपा पार्षद महेश सिंह राजपूत का एक बीयर पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा पार्षद अपने कुछ साथियों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं, जहां टेबल पर बीयर की बोतलें दिखाई दे रही हैं। जिसके बाद उनके विरोधी तंज कस रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी खुद को संस्कार और अनुशासन की राजनीति करने वाली पार्टी बताती रही है।