Jabalpur News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ जबलपुर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मालवीय चौक पर पुतला दहन

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ "नाटी" शर्मा के नेतृत्व में मंत्री विजयवर्गीय के पुतले जलाए।
कांग्रेसजनों का कहना था कि उनकी भावनाओं को गहराई से आहत किया है। यह बयान केवल व्यक्तिगत स्तर पर अपमान नहीं है बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं, शिष्ट राजनीतिक संवाद और सामाजिक मर्यादा का भी उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की घृणित और असंवेदनशील टिप्पणियों को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
टिप्पणी के विरोध स्वरूप जबलपुर शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को मालवीय चौक पर तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और भाजपा नेतृत्व के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि भाजपा यदि विजयवर्गीय पर तत्काल कार्यवाही कर उन्हें पद से नहीं हटाती और सार्वजनिक रूप से उनसे कांग्रेस नेतृत्व तथा देश की जनता से क्षमा याचना नहीं कराती तो कांग्रेसजन और उग्र आंदोलन करेंगे तथा इसे पूरे प्रदेश और देशभर में व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।
विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व के मान और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और भविष्य में भी इस प्रकार की अभद्रता का माकूल जवाब सड़कों पर उतरकर दिया जाएगा।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
प्रदर्शन में दिनेश यादव,अमरीश मिश्रा,सतीश तिवारी,मतीन अंसारी,कमलेश यादव,इंद्रा पाठक,अनुराग गढ़वाल, रुकमणी गोंटिया,अयोध्या तिवारी,संतोष दुबे पंडा,गुड्डू नबी,अख्तर अंसारी,सत्येंद्र चौबे गुड्डा,अतुल बाजपेयी,विवेक अवस्थी,राजेंद्र पिल्लै, आरिफ बेग , रितेश गुप्ता, प्रवेंद्र चौहान,मदन लारिया,हुकुम चंद जैन,रविन्द्र कुशवाहा,समर्थ अवस्थी,रामदास यादव,अभ्युत बाजपेयी,सोनू दुबे,अनुज श्रीवास्तव,रज्जु सराफ,रवि सोनकर,सुरेंद्र तिवारी,विष्णु विनोदिया,पवन कनोजिया,हीरा तिवारी,आशुतोष ठाकुर,संदीप जैन,अमित मिश्रा,असलम ख़ान,अखिलेश शर्मा, समीम गुड्डू, मो अल्तमश, पंकज निगम, दीपक यादव,भरत पटेल,विजय पांडेय,दीपक चौधरी,राजकुमार सोनी आदि उपस्थित थे।