Jabalpur News: 23 अगस्त को लोकार्पित होगा मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर

Jabalpur News: 23 अगस्त को लोकार्पित होगा मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े मदन महल-रानीताल फ्लाइओवर के उद्घाटन की तारीख तय हो गई है। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट में दी है।

श्री सिंह ने बताया कि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav के कर कमलों से आगामी 23 अगस्त को जबलपुर में बने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण संपन्न होगा।

जबलपुर के नाम यह ऐतिहासिक सौगात जुड़ रही है, सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई। विकास के विजन और जनहित के लक्ष्य के साथ हम विकसित जबलपुर की ओर निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हैं।