Jabalpur News: डब्ल्यूडी दिलाएगा रिकॉर्ड गर्मी से कुछ राहत , फिलहाल पारा 42 पर पहुंचा
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गर्मी अपने पूरे शबाब पर आ गई है। बीते पखवाड़े ओला-पानी के चलते गर्मी से कुछ राहत थी,किंतु डब्ल्यूडी का असर खत्म होते ही सूर्यदेव जलवेदार हुए हैं। बीते 10 दिनों के दौरान तापमान 35 डिग्री से तेजी से उछलकर 42 डिग्री के आंकड़े को क्रास कर गया है।
इधर, मौसम विदों ने एक बार फिर डब्ल्यूडी एक्टिव होने की जानकारी दी है। 22-23 को पूर्वी मप्र में बादल बरस सकते हैं। जिससे बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। डब्लयूडी का प्रभाव कम होने के बाद काल बैशाखी प्रभावी होने की भी आशंका है।
स्थानीय मौसम वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गत वर्ष आज ही के दिन शहर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। कल दिन का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक रहा।