Jabalpur News: सुबह से तीखी लपट का अहसास, आज 40 पार जाएगा पारा

Jabalpur News: Feeling of intense flames since morning, mercury will cross 40 today

Jabalpur News: सुबह से  तीखी लपट का अहसास, आज 40 पार जाएगा पारा

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। आसमान साफ होने के साथ ही सूर्यदेव अपने उग्र रूप में पेश आ रहे हैं। बीते दो दिनों से दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। उस पर आज तो सुबह से ही सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। सूर्य की पृथ्वी पर पड़ रहीं सीधी किरणों के साथ 5 से 6 किलोमीटर की रफ्तार से चल रहीं पश्चिमी हवाएं गर्म लपटों का तीखा अहसास करा रहीं हैं।

गर्मी का आलम यह कि आज पूर्वाह्न 11.30 बजे ही तापमान 37.6 डिग्री के आंकड़े को स्पर्श कर गया था। मौसम विदों की मानें तो आज तापमान का पारा 40 डिग्री के आंकड़े का आसानी से क्रास कर जाएगा। उनके अनुसार अब आने वाले दिनों में गर्मी का और विकराल रूप सामने आएगा।

मौसम वेधशाला आनंद नगर स्थित मौसम वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक शहर का अधिकतम तापमान दिनों-दिन तेजी से ऊपर बढ़ता जा रहा है। कल शाम को शहर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से 2 डिग्री ऊपर रहा। आज सुबह न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। गत वर्ष आज ही के दिन शहर का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।