Jabalpur News: गौर में तड़के 4 बजे घर में घुसे चोरो को कालोनी वासियों ने दबोचा, जमकर की धुनाई, वीडियो आया सामने ​

Jabalpur News: गौर में तड़के 4 बजे घर में घुसे चोरो को कालोनी वासियों ने दबोचा, जमकर की धुनाई, वीडियो आया सामने ​

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गौर पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाली सिग्मा कान्हा कॉलोनी में सोमवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह 4 बजे सूनेपन का फायदा उठाकर तीन शातिर चोर एक घर में दाखिल हो गए। चोरों को लगा था कि वे अंधेरे का फायदा उठाकर आसानी से वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाएंगे।

लेकिन वे कॉलोनी वासियों की सतर्कता से वे अनजान थे। घर में आहट होते ही आसपास के लोग जाग गए और उन्होंने बिना वक्त गवाएं तत्परता दिखाई। ​कॉलोनी के लोगों ने एकजुट होकर चारों तरफ से घेराबंदी की और भागने का प्रयास कर रहे तीन चोरों को दबोच लिया।

पकड़े जाने के बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर ही तीनों की जमकर धुनाई कर दी।जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद सजग नागरिकों ने तुरंत गौर चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DZDSPzHhDUi/?igsh=MXZ2aWpuNzBodDB5NA==