Jabalpur News: रांझी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंक फैलाने वाले दो आदतन अपराधियों पर लगा NSA, भेजे गए जेल
आर्य समय संवाददाता जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में अपराधिक वारदातों से आतंक का माहौल बनाने वाले दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, सुभाष नगर निवासी शुभम मिश्रा, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, बमबाजी और अवैध हथियार रखने जैसे करीब 45 आपराधिक मामले दर्ज हैं, और रक्षा नगर कॉलोनी निवासी अमन केवट के खिलाफ एनएसए का प्रकरण तैयार किया गया था।
पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए गए इस प्रतिवेदन पर विचार करने के बाद कलेक्टर द्वारा एनएसए वारंट जारी किया गया था। इस आदेश के तहत पुलिस ने दोनों अपराधियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि एनएसए जैसे कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त पड़ जाते हैं, वहीं सबक मिलता है। शुभम और अमन नामक अपराधियों की दहशत के चलते कई बार गवाह नहीं मिलते हैं जिसके चलते उनके हौसले बुलंद हो जातें हैं।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DZKOcMVRHCU/?igsh=aGloMXNxMHg0enh3