Jabalpur News: गौरीघाट रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रेन आती देख कूदीं गायें, तीन की मौत, 2 घायल...एक राहगीर भी गंभीर

Jabalpur News: गौरीघाट रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रेन आती देख कूदीं गायें, तीन की मौत, 2 घायल...एक राहगीर भी गंभीर

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। गौरीघाट रेलवे ओवर ब्रिज में विचरण कर रहा गायों का झुंड हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में तीन गायों की मौत हो गई,वहीं दो अन्य गाएं घायल हैं,जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से वेटरनरी अस्पताल भिजवाया गया है। घटना रविवार रात की है, जब ओवर ब्रिज से गायों का झुंड गुजर रहा था, इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन की तेज रफ्तार और शोर से विचलित होकर गायों ने पुल से नीचे छलांग लगा दी। जिसके चलते तीन गाय बुरी तरह से चोटिल हो गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई,जबकि अन्य कुछ गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

हादसे को देख राहगीरों ने तत्काल पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग की टीमों को बुलाया। जिसके बाद मृत व जीवित गायों को वेटरनरी अस्पताल भिजवाया गया।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DYMNuMORssE/?igsh=eTdkeHhxamQyb3Jy

एक व्यक्ति पर गिरी गाय - इस हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति भी घायल हो गया है। बताया जाता है कि ट्रेन गुजरने के दौरान उक्त व्यक्ति ओवर ब्रिज के नीचे खड़ा था, तभी ब्रिज से गिरने वाली गायों में से एक उक्त व्यक्ति के उपर आ गिरी। घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में ग्वारीघाट थाना पुलिस ने अपनी गाड़ी से तत्काल मेडिकल अस्पताल पहुंचाया,क्योंकि एम्बुलेंस आने में देरी हो रही थी।