Jabalpur News: गुरंदी बाजार में रात डेढ़ बजे लगी अगरबत्ती दुकान में भीषण आग, लाखों का माल खाक

Jabalpur News: गुरंदी बाजार में रात डेढ़ बजे लगी  अगरबत्ती दुकान में भीषण आग, लाखों का माल खाक

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। शहर के प्रसिद्ध गुरंदी बाजार स्थित अगरबत्ती के थोक विक्रेता की दुकान व गोदाम में गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि 1.30 बजे भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मानें तो उन्होंने ने दुकान से जब धूंआ उठता देखा, तभी पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दे दी थी। लेकिन बिजली कनेक्शन काटे बिना आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं हो सकता था, लिहाजा बिजली कनेक्शन काटे जाने में करीब आधे घंटे लग गए। तब तक आग दुकान के अंदर फैल गई।

अगरबत्ती के थोक विक्रेता सत्यम चौकसे ने बताया कि देर-रात दुकान में आग लगने की सूचना दोस्तों के द्वारा मिली थी। जिसके बाद वे तत्काल ही मौके पर आ गए। नवरात्र के मद्देनजर दुकान में बड़ी मात्रा में अगरबत्ती का स्टॉक था। वही नारियल की रस्सी का भी स्टॉक था। अगरबत्ती और रस्सी दोनों ही ज्वलनशील होते हैं। जिसके चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में दुकानदार को भारी आर्थिक क्षति हुई है, प्राथमिक अनुमान के अनुसार करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। गनीमत यह रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग को आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, आग लगने का कारण अज्ञात है और पुलिस व प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DWYEB2zkfqb/?igsh=dW9iM2Nxemk3bTUy