Jabalpur News: कटंगा लिटिल वर्ल्ड स्कूल के सामने गोवंश मांस मिलने से हंगामा

Jabalpur News: कटंगा लिटिल वर्ल्ड स्कूल के सामने गोवंश मांस मिलने से हंगामा

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। कैंट थाना अंतर्गत कटंगा टीवी टावर के समीप स्थित लिटिल वर्ल्ड स्कूल के सामने गोवंश के अंग अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही मौके पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए और नारेबाजी शुरू हो गई। कल हनुमान जयंती है लिहाजा स्थिति को भांपते हुए हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर कैंट सीएसपी और थाना प्रभारी भी पहुंच गए।

अंग अवशेषों को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में लेते हुए जांच के लिए भेजा गया। विश्वहिंदू परिषद - बजरंग दल ने नितेश पारस सहित अन्य कार्यकर्ताओं का कहना था कि गोमांस फेंककर क्षेत्र का माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। लिहाजा पूरे घटनाक्रम की बारिकी से जांच की जाए।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी, हालांकि यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि गौवंश अंग अवशेष को कुत्तों ने स्कूल के सामने तक पहुंचाया होगा। लेकिन बड़ा सवाल यह भी है कि जब गौवंश को काटा जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है तो अंग अवशेष कुत्तों को कहा से मिले।