Jabalpur News: अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरा युवक, जांच में जुटी पुलिस
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। शनिवार की सुबह धनवंतरी नगर चौकी क्षेत्र स्थित यश हाइट अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर फिजियोथैरेपिस्ट की मौत हो गई।
बताया जाता है कि मृतक नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज का पूर्व छात्र था। सुबह 4.30 बजे घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के मेडिकल अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान भानु मोहरें जिला दतिया का निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र ने आत्महत्या की है या यह हादसा था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। वहीं परिजनों के शहर पहुंचने के बाद अपार्टमेंट में स्थित आवास को खोला जाएगा।
अधीक्षक मेडिकल अस्पताल डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि मृतक भानु मोहरें मेडिकल कॉलेज का पूर्व छात्र था। उसने 2019 फिजियोथैरेपिस्ट की पढ़ाई की थी।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DULP-wAgUJA/?igsh=MXB1Z3FjNHZyaWEzbA==