Jabalpur News: UGC एक्ट संशोधन का चौतरफा विरोध, घंटाघर तिराहे से कलेक्ट्रेट तक निकाला गया मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Jabalpur News: UGC एक्ट संशोधन का चौतरफा विरोध, घंटाघर तिराहे से कलेक्ट्रेट तक निकाला गया मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। यूजीसी एक्ट में किए गए बदलाव को लेकर चौतरफा विरोध हो रहा है। जनरल कैटेगरी के छात्रों से लेकर विभिन्न संगठन यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार को जबलपुर में समस्त ब्राह्मण संगठन,अग्रवाल संगठन, वैश्य संगठन, क्षत्रीय संगठन, जैन संगठन सहित समस्त सवर्ण समाज के संगठनों द्वारा घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक एक विरोध मार्च निकाला गया।

सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने यूजीसी एक्ट में किए गए संशोधन को तत्काल वापस लेने की मांग रखी। उल्लेखनीय है कि यूजीसी ने 13 जनवरी 2026 को जातिगत भेदभाव रोकने के लिए नए नियम लागू किए हैं, जो सभी कॉलेजों पर अनिवार्य हैं। 

इस आंदोलन में मुख्य रूप से ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, राम दुबे, चमन श्रीवास्तव, शाहेंद्र सिंह, कपिल दुबे, रज्जन सिंह, अतुल बाजपेयी, रविन्द्र गुप्ता, दिलीप ठाकुर, प्रवेंद्र सिंह,मुकेश सिंह, पुष्पराज सिंह, नीरज वर्मा, हरीश सिंह, नागेन्द्र सिंह, सौरभ सिंह, आदित्य प्रताप सिंह अतिशय जैन एवं प्रेम सिंह, राजकुमारी चौहान, मेघा पवार, शेफाली सिंह, अनिता शुक्ला, कंचन तिवारी एवं सैकड़ों मातृ शक्ति और अधिवक्ता जितेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, विनोद सिसोदिया, ईश्वर सिंह, रक्षित सिंह एवं वकील मौजूद थे।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DUDeW-FgdxF/?igsh=OTJmcWE3Nnh5bndz