Jabalpur News: राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा बोले; देश में बुल्डोजर राज नहीं चलेगा, कंगना पर कसा तंज
सोमवार को राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के जबलपुर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं व अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनसे भेंट की।

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सोमवार को राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के जबलपुर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं व अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनसे भेंट की। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने सरकार की मुस्लिम विरोधी नीतियों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री तन्खा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य सरकारों के बुल्डोजर एक्शन पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। देश में बुल्डोजर का नहीं, संविधान का राज चलेगा। ये बात सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से जाहिर होती है। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि सभी के आग्रह पर सुप्रीम कोर्ट के साथ हाईकोर्ट में भी याचिका दायर कर इस विषय को उठाया जाएगा।
फिल्म अभिनेत्री कंगना के विवादित बयानों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वो जहां भी जाएंगी वो विवाद में रहेंगी। वहीं महिला सुरक्षा के मामले में उन्होंने ने कहा कि गंदी राजनीति नहीं होनी चाहिए।
https://www.youtube.com/watch?si=tCTXa08P9Y-1DGcX&v=EXpqdWiTB60&feature=youtu.be