Jabalpur News: डेंगू से बचाव के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने सड़क पर उतरे विधायक रोहाणी

संक्रामक बीमारियों के फैलाव से शहर के नागरिकों को राहत दिलाने नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव एवं फागिंग अभियान विशेष रूप से चलाया जा रहा है।

Jabalpur News: डेंगू से बचाव के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने सड़क पर उतरे विधायक रोहाणी

र्य समय संवाददाता,जबलपूर। संक्रामक बीमारियों के फैलाव से शहर के नागरिकों को राहत दिलाने नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव एवं फागिंग अभियान विशेष रूप से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी डेंगू से बचाव के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने एम आई सी सदस्य, पार्षदों और निगम टीम के सदस्यों के साथ सड़क पर उतरे। केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी, पार्षद संतोषी ठाकुर, निशांत झरिया, अनुराग दहिया, श्रीमती सावित्री शाह के साथ रॉंझी क्षेत्र में विशाल रैली निकाल कर नागरिकों को डेंगू, मलेरिया, बुखार से बचाव के उपाए बताये एवं नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा संचालित अभियान की आज सराहना भी की।  

रविवार अवकाश दिवस पर भी निगमायुक्त श्रीमती यादव के द्वारा  रांझी संभाग क्रमांक 10 के अंतर्गत सभी वार्डों में सघन रूप से छिड़काव अभियान चलवाया गया। जहां क्षेत्रीय नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला। डेंगू चिकनगुनिया पर वार के संबंध में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि रॉंझी संभाग में अवकाश दिवस होने के पश्चात भी नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सघन जनसंपर्क जन जागरण तथा गली मोहल्लों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव तथा मलेरिया डेंगू के बचाव के लिए समझाइश दी गई। अभियान के समय सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एम पॉल राव, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा,आलोक जोशी, दीपक चौरसिया, अमन बर्मन, डॉ मुकेश पहाड़िया, आदि उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=3gdCKg3abwU