Jabalpur News: बम-बम से गूंज रहे महादेव का दरबार
श्रावण मास के चौथे सोमवार को देवाधिदेव महादेव के दर पर भक्तों की लम्बी कतार लगी हुई है

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। श्रावण मास के चौथे सोमवार को देवाधिदेव महादेव के दर पर भक्तों की लम्बी कतार लगी हुई है मंदिरों व घरों में रुद्वाभिषेक के अलावा सुबह से ही श्रद्वालुगण भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र,शाम्बी,धतुरा,कच्चा गाय का दूध,चंदन भष्म आदि चढ़ाने में लगे रहे। वहीं कावंरयात्रा और भक्तों द्वारा मंदिरों में झण्डा चढ़ाने के लिए भी अपनी-अपनी टोली के साथ पहुंचे। गोरखपुर स्थित गुप्तेश्वर मंदिर में रुद्वाभिषेक के साथ सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्वालुओं ने पूजन-अर्चन किया। क चनार सिटी में भी भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। वहीं नर्मदा तट किनारे भी बड़ी संख्या में लोगों ने जल चढाते हुए पूजन अर्चन किया। बड़ी खेरमाई माता मंदिर में भी प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का प्रतिदिन अलग-अलग रुपों में श्रंगार किया जा रहा है। आज सुबह सामूहिक रुप से रुद्वाभिषेक किया गया।
इसके अलावा यहां पर कई श्रद्वालुओं ने टोली मेंं झण्डा भी चढ़ाया और पूजन अर्चन किया। शिवशक्ति मंदिर,भरतीपुर,बाई का बगीचा,विजय नगर,गढ़ा स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में स्थित भोलेनाथ के मंदिर में सुबह से ही रुद्वाभिषेक,पूजन अर्चन किया गया। शहर के अनेक शिव मंदिरों में इन दिनों भोलेनाथ की पूजन अर्चन का दौर चल रहा है। जिसमें मुख्य रुप से रुद्वाभिषेक,महाआरती,भव्य श्रंगार व पूजन अर्चन सुबह से रात तक चल रहा है। पंडिताचार्यो के अनुसार श्रवण मास का महिना भगवान भोलेनाथ का विशेष मास माना जाता है। इस माह भगवान महादेव पृथ्वी पर भ्रमण करते रहतें है। क्योकि भगवान विष्णु योग निद्रा में चार मास के लिए चले जाते हैं। चूंकि भगवान भोलेनाथ कल्यायणकारी है। वह थोड़ी सी पूजन-अर्चन से प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए श्रावण मास का बहुत ही महत्व है।