Jabalpur Breaking News: गोराबाजार थाना क्षेत्र में जलेबी के विवाद में युवक की हत्या
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत ग्राम भीटा- जैतपुरी क्षेत्र में बुधवार की रात महज जलेबी खाने के विवाद को लेकर युवक की सरेराह हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले मेले में जलेबी खाने को लेकर क्षेत्र के साजन झरिया और कृष्णा उइके के बीच विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने रंजिश पाल ली। बुधवार को जब कृष्णा मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था।
तभी रास्ते में साजन ने उसे रोक लिया और अचानक चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कृष्णा को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल विक्टोरिया ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DU6QV6JE96F/?igsh=MTg0ZDBqcDB6cjE0Zg==