Jabalpur News: मकान की दीवार गिरने से दबे दंपत्ति, पड़ोसियों ने घायलों को मबले से निकाला

हाथीताल लक्ष्मी कॉलोनी में देर रात मकान की कच्ची दीवार गहरी नींद में सो रहे दंपत्ति पर गिर गई।

Jabalpur News: मकान की दीवार गिरने से दबे दंपत्ति, पड़ोसियों ने घायलों को मबले से निकाला

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। हाथीताल लक्ष्मी कॉलोनी में देर रात मकान की कच्ची दीवार गहरी नींद में सो रहे दंपत्ति पर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस का सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मबले में दबे पति-पत्नी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। घायलों को बेहद गंभीर स्थिति में मेडिकल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला ही स्थिति नाजुक बताई है।

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी नगर हाथीताल निवासी मुन्ना लाल बैरागी 60 साल अपनी पत्नी मीराबाई बैरागी के साथ रहते हैं। रात करीब 1:30 बजे मकान की एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। छप्पर सहित दीवार के मलबे के नीचे दंपत्ति दबकर मूर्छित हो गए। बैरागी परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मलबा हटाया। मौके पर जगह कम होने पर पुलिस सहित अन्य लोगों को रेस्क्यू करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला जिस हिस्से मेें मबले के नीचे दबी हुई थी, वहां रेस्क्यू करने के लिए जगह ही नहीं थी। महिला को करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला गया है।

बेटी ससुराल में, बेटा नहीं-

बताया जाता है कि मुन्ना लाल और मीराबाई के बेटे के कुछ साल पहले निधन हो चुका है। बेटी अपने ससुराल में है। दपंत्ति बीते कुछ सालों से यहां अकेले ही रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि बैरागी परिवार के मकान की हालत बेहद जर्जर है। पहले भी एक हिस्से की दीवार गिर चुकी थी।

कच्चे व जर्जर मकान को कौन कर रहा चिन्हित-

बारिश से पहले और बारिश के दौरान नगर निगम सहित स्थानीय प्रशासन द्वारा कच्चे और जर्जर मकानों को चिन्हित करने की कवायद होती है। कौन-कहां जर्जर मकानों को चिन्हित करता है, किसी को नहीं पता। 3 दिन पहले मझौली के वार्ड नंबर-12 भटरिया मोहल्ला में रहने वाले अशोक दाहिया और उनकी पत्नी विमला बाई दाहिया की पर मकान की कच्ची दीवार गिर गई थी, जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई थी।