Jabalpur News: गौर - सालीवाड़ा के रिलायबल पेट्रोल पंप में सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में चले चाकू, पत्थरबाजी

Jabalpur News: गौर - सालीवाड़ा के रिलायबल पेट्रोल पंप में सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में चले चाकू, पत्थरबाजी

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। शनिवार की शाम गौर - सालीवाड़ा मुख्य मार्ग स्थित रिलायबल पेट्रोल पंप में मोटरसाइकिल सवार युवकों का पंप कर्मीयों से विवाद हो गया। जिसके बाद बाइक सवार युवकों व उनके साथियों ने पंप कर्मियों पर हमला कर दिया। युवकों ने पहले तो चाकूओं से हमले किए। जिसमें दो कर्मचारी घायल हो गए।

वहीं इसके बाद युवकों ने पत्थरबाजी भी कर दी। विवाद की सूचना मिलते ही गौर पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब सभी हमलावर फरार हो चुके थे। घायल पेट्रोल पंप कर्मी मुकुंद यादव ने बताया कि बाइक सवार सिगरेट पीते हुए पेट्रोल पंप पहुंचे थे। अग्नि दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पंप कर्मी ने उन्हें सिगरेट फेंकने को कहा तो युवकों ने विवाद करते हुए पंप कर्मी ने झूमा झटकी शुरू कर दी।

इस बीच उनके अन्य साथी भी आ गये। जिनमें से तीन युवकों ने चाकू लिए हुए थे और पंप कर्मियों पर हमला कर दिया। जब स्टाफ ने उन्हें खदेड़ा तो युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने पंप कर्मियों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। उक्त घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DUdcZROD1gz/?igsh=ZW1wNm9hZmJlbnEz