Jabalpur News: स्कूलों के समय में परिवर्तन की उठी मांग,एनएसयूआई ने शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Jabalpur News: स्कूलों के समय में परिवर्तन की उठी मांग,एनएसयूआई ने शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। जिले में भीषण गर्मी के बावजूद स्कूलों के समय में बदलाव नहीं होने से बच्चों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है।प्रदेश सहित जबलपुर में भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने छात्र नेता अनुराग शुक्ला व शफी खान के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग की।

छात्रनेता अनुराग शुक्ला व शफी खान ने कहा कि वर्तमान में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। दोपहर के समय तेज धूप में स्कूल से घर लौटते समय छोटे बच्चों को लू लगने, चक्कर आने एवं डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन को बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। भीषण गर्मी में वर्तमान समय-सारणी से बच्चों की जान जोखिम में है। प्रशासन को तत्काल समय परिवर्तन का आदेश जारी करना चाहिए। एनएसयूआई ने मांग की है कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाए, जिससे बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपते समय अंकित कोरी,वकार खान,युग ठाकुर,विवेक राजपूत,यश कुचबंदिया आदि मौजूद थे।