Jabalpur News: बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूल लगने के समय में परिवर्तन,कलेक्टर ने जारी किया आदेश.

Jabalpur News: बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूल लगने के समय में परिवर्तन,कलेक्टर  ने जारी किया आदेश.

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुये कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज एक आदेश जारी कर जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया है।

आदेश के मुताबिक नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये शालाओं का संचालन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जायेगा। यह आदेश सभी परीक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं पर लागू होगा तथा 21 अप्रैल से प्रभावी होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक लक्ष्य के अनुसार नामांकन, आधार अपडेशन, अपार आईडी एवं अन्य कार्य शाला में उपस्थित रहकर समय सीमा में पूर्ण करेंगे। 

आंगनवाड़ी केंद्रों का समय भी बदला :- कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने लगातार बढ़ते तापमान के मद्देनजर स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन के समय में भी परिवर्तन के आदेश दिये हैं। आदेश के अनुसार जिले में स्थित सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का बच्चों के लिये संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जायेगा।