Jabalpur News: सदर बाजार में मजिस्ट्रेट चेकिंग में मनीष डोसा का लाइसेंस सस्पेंड, मधु कलश में अत्यधिक गंदगी मिलने पर हुई सख्त कार्यवाही

Jabalpur News: सदर बाजार में मजिस्ट्रेट चेकिंग में मनीष डोसा का लाइसेंस सस्पेंड, मधु कलश में अत्यधिक गंदगी मिलने पर हुई सख्त कार्यवाही

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल ने शनिवार को सदर बाजार में खाद्य पदार्थ विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्यवाही नागरिकों की सेहत सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम थी।

निरीक्षण के दौरान सदर चौपाटी स्थित मनीष डोसा सेंटर के संचालक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। जिसके चलते उनका लायसेंस सस्पेंड करते हुए 3 हजार रूपए का जुर्माना लगाया। इसी प्रकार मधु कलश’ में अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि जहाँ नियमों का उल्लंघन मिला वहां कार्रवाई हुई। वहीं ’ओवन क्लास फैक्ट्री’ जैसी इकाइयों की सराहना भी की गई जहाँ व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।