Jabalpur Breaking News: पत्थरों के बीच फंसे मिले केन्द्रीय विद्यालय की छात्राएं देवांशी और श्रुति के शव
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली 2 छात्राओं की लाश आज बुधवार की सुबह पिकनिक स्पॉट भदभदा में पत्थरों के बीच फंसीं हुई मिली। छात्राओं की तलाश में सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली 4 सहेलियां जमतरा भदभदा घूमने गई थी। देर शाम तक जब छात्राएं घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी सहेलियों से संपर्क किया तो पता चला कि वे भदभदा घूमने गई थीं। मगर वहां किसी बात को लेकर उनके बीच कुछ कहा सुनी हो गई। जिसके चलते दो छात्राएं तो अपने वाहन से लौट आईं।
लेकिन दो छात्राएं नहीं लौटी है, जिसके बाद पुलिस लापता बच्चियों की खोजबीन शुरू कर दी थी। भदभदा में लापता बच्चियों के कपड़े व जूते मिलने के बाद तय किया गया था कि उन्हें पानी में तलाशा जाए। जिसके बाद चले रेस्क्यू ऑपरेशन में आज सुबह श्रुति यादव व देवांशी के शव नदी के बीच लोहा पुल के पास पत्थरों के बीच मिले।
उल्लेखनीय है कि रांझी मानेगांव बुद्धू कच्छी का बाड़ा निवासी 14 वर्ष बच्ची देवांशी कोरी केंद्रीय विद्यालय खमरिया 9 वी कक्षा की छात्रा अपनी अन्य तीन सहेलियों के साथ स्कूल में प्रोजेक्ट करने के नाम से निकाली और पिकनिक बनाने भदभदा जा पहुंची। जिनमें श्रुति यादव, प्रतिज्ञा ठाकुर और आयुषी सोनवारे के बीच आपस में विवाद हो गया। जिसके बाद प्रतिज्ञा ठाकुर और आयुषी सोनवारे अपनी स्कूटी से वापस आ गए और अभी तक देवांशी और श्रुति घर नहीं लौटी। चिंतित देवांशी के परिजन थाना रांझी पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए बच्चियों की तलाश शुर की थी।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DQq1IoPjDpY/?igsh=MXN6cHJsM2EyZnJwdA==