Jabalpur News: वाहन चैकिंग के दौरान भाजपा पार्षद और एएसआई के बीच हुआ विवाद, गोहलपुर थाना में हंगामा, पार्षद बोले कार्रवाई नहीं हुई तो आत्महत्या कर लूंगा
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत वाहन चैकिंग आज नगर निगम में भाजपा पार्षद और एक एएसआई के बीच जमकर नोंकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पार्षद के समर्थन में पहुंचे नगर निगम में एम आई सी मेंबर सहित अन्य पार्षदों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोहलपुर थाना में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा पार्षद बाबा श्रीवास्तव ने तो यहां तक कह दिया कि एएसआई पर अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आत्महत्या कर लेंगे।
भाजपा पार्षद बाबा श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि वाहन चैकिंग के दौरान उनके भतीजे को पुलिस ने बिना हेलमेट का होने के चलते रोका था। इसी दौरान वे अधारताल से रानीताल अपनी बेटी को कोचिंग से लेने जा रहे थे। तब उनकी नजर भतीजे पर पड़ी और वे वहीं रुक गये। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालान कटने के बाद ही वाहन छोड़ा जाएगा।
पार्षद बाबा श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यवाही में समय लग रहा था, इसलिए उन्होने अपने भतीजे को कहा कि वे बेटी को लेने चला जाए और चालानी कार्रवाई के लिए रुके रहते हैं। बाबा श्रीवास्तव के मुताबिक मौके पर मौजूद एएसआई उनके भतीजे को जाने नहीं दे रहा था, उल्टा उनकी बेटी को लेकर अपशब्द कहने लगा। जिसके बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। बाबा श्रीवास्तव के समर्थन में भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता भी गोहलपुर थाना पहुंच गए और एएसआई को निलंबित करने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DX3_t_sR6oS/?igsh=OG82aHlpZ3B4M3d6