Jabalpur News: राष्ट्रीय दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने निकाली कैंडल पदयात्रान, पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

Jabalpur News: National Digambar Jain Social Group Federation took out a candle march, paid tribute to the tourists killed in Pahalgam

Jabalpur News: राष्ट्रीय दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने निकाली कैंडल पदयात्रान, पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। राष्ट्रीय दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के आव्हान पर 26 अप्रैल की रात्रि 8 बजे देशभर के 350 से अधिक ग्रुपों के लगभग 33,500 दंपत्ति सदस्यों ने एक साथ अपने-अपने शहरों में कैंडल पदयात्रा का आयोजन किया। यह पदयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई। प्रमुख चौराहे पर समाप्त हुई।

जबलपुर में मालवीय चौक पर पदयात्रा समाप्त होने पर सभी 26 दिवंगत आत्माओं के चित्रों के समक्ष एकत्र होकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन जैन एवं राष्ट्रीय सहसचिव संजय सम्यक, संजय चौधरी द्वारा संयुक्त रूप बताया गया कि जबलपुर में फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, महाकौशल विंध्य रीजन के पदाधिकारी, सभी स्थानीय पांचों सोशल ग्रुप के पदाधिकारी एवं दंपत्ति सदस्य लॉर्डगंज थाने के समक्ष एकत्र हुए।

वहां से पदयात्रा प्रारंभ होकर मालवीय चौक तक गई। जहां दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस कैंडल मार्च में लगभग 200 से अधिक पुरुष महिला सदस्य सम्मिलित हुए। इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन, महाकोशल-विंध्य रीजन अध्यक्ष मनोज जैन (सीए), सचिव हेमंत जैन, कोषाध्यक्ष सुनील घिया, प्रदीप जैन, प्रवीण सिंघई, प्रशांत जैन, सतीश वर्धमान, श्रीमति रश्मि पारस, श्रीमति साधना जैन, मुल्कराज बादशा, प्रफुल्ल जैन, अवकाश जैन, आलोक जैन, मनोज जैन एवं अन्य रीजन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देखिए वीडियो -

https://www.instagram.com/reel/DI6xBJXBWeS/?igsh=Zm9sdHR5MWZrNzdp