Jabalpur News: बाल-बाल बची जबलपुर पुलिस,नाबालिग को दस्तयाब कर बिहार से लौट रही टीम के चलते वाहन का पिछला पहिया निकला

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। लार्डगंज से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर उत्तर प्रदेश से लौट रहे पुलिस टीम के चलते वाहन का पहिया निकलने की घटना सामने आई है। हालांकि की इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ, लेकिन शासकीय वाहनों के मेंटेनेंस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में हुए हादसे की खबर जैसे ही जबलपुर पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत लार्डगंज थाना में दर्ज कराई गई थी। तलाश के दौरान पता चला कि बच्ची बिहार में रिश्तेदार के यहां है। इसके बाद एएसआई राजेश वर्मा, महिला आरक्षक सरिता ठाकुर और चालक उमेश यादव की टीम करीब 800 किलोमीटर का सफर तय कर बिहार पहुंची और बच्ची को सकुशल बरामद किया।

बताया जाता है कि बिहार से रविवार की रात चली पुलिस टीम का वाहन आज सोमवार सुबह की करीब 9 बजे जैसे ही गाड़ी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित एक ओवरब्रिज पर पहुंची, उनके वाहन का एक पहिया निकल गया। ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाकर गाड़ी को नियंत्रित किया और वहीं रोक दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि गाड़ी कुछ फीट और आगे बढ़ती तो ओवरब्रिज से नीचे गिर सकती थी।लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मी और नाबालिग सुरक्षित हैं।