Jabalpur News: बरगी बांध क्रूज हादसे में लापता विराज का रेस्क्यू टीम को मिला शव, ओएफके कर्मी और उसका बेटा,भतीजा लापता
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान चार वर्षीय बालक विराज सोनी पिता कृष्ण सोनी निवासी कोतवाली का शव मिला है। 30 अप्रैल को क्रूज डूबने के बाद से उक्त बालक लापता था। वहीं ओएफके कर्मी कामराज, उनका बेटा तमिल और भतीजा मयूरम का अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 10 हो गई।
अपडेट -
रेस्क्यू टीम को अभी अभी तमिल पिता कामराज उम्र पांच वर्ष, निवासी वेस्टलेंड खमरिया का शव भी मिल गया है।