Jabalpur News: सर्किट हाउस पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा, स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे ध्वजारोहण

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का गुरूवार की रात जबलपुर पहुंचने पर सर्किट हाउस में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री देवड़ा शुक्रवार स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जिले के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा का सर्किट हाउस में सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, पूर्व मंत्री हेन्द्रजीत सिंह बब्बू, पंकज दुबे आदि ने स्वागत किया।
इसके पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की सर्किट हाउस में अगुवानी की।