Jabalpur News: बरगी बांध के खोले गए तीन गेट, रेलवे की डिमांड पर उठाया गया कदम

Jabalpur News: बरगी बांध के खोले गए तीन गेट, रेलवे की डिमांड पर उठाया गया कदम

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। रेलवे की जरूरतों को देखते हुए मंगलवार की रात 9 बजे रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के इक्कीस में से तीन गेट औसतन 0.33 मीटर तक खोल दिये गए हैं। इन गेटों में गेट नम्बर 11 को 50 सेंटीमीटर तथा गेट नम्बर 10 और 12 को 25-25 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक खोला गया है।

बरगी बांध के कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह ने बताया कि बरगी बांध स्थित जल विद्युत उत्पादन इकाइयों को मेंटेनेंस के लिये बंद किये जाने की वजह से नर्मदा नदी में पानी का प्रवाह कम हो जाने के कारण रेलवे की जलापूर्ति बाधित हो गई थी।

कार्यापालन यंत्री के मुताबिक बरगी बांध के खोले गये तीनों गेटों से 112 क्यूमेक पानी की निकासी की जायेगी ताकि रेलवे के दारोगाघाट स्थित पंपहाउस तक पर्याप्त पानी पहुँच सके। गेटों से पानी छोड़ने से बांध के निचले क्षेत्र में स्थित घाटों के जल स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।