Jabalpur News: जीसीएफ फैक्ट्री के ऑडिट सेक्शन में तेंदुए की चहल कदमी,वीडियो हुआ वायरल
आर्य समय संवाददाता जबलपुर। केंद्रीय सुरक्षा संस्थान गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) के ऑडिट सेक्शन में तेंदुए की चहल कदमी का एक वीडियो सोशल मीडिया में शनिवार की सुबह 7 बजे से तेजी से वायरल हो रहा है। फैक्ट्री कैंपस में तेंदुए का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप की स्तिथि बनी हुई है। वही फैक्ट्री प्रबंधन ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।
जिसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए की मूवमेंट को लेकर नजर बनाए रखी है। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे तेंदुआ फैक्ट्री के अंदर चहल कदमी करते हुए नजर आ रहा है। वही बताया जा रहा है की तेंदुए की मूवमेन्ट दो से तीन दिनों से बनी हुई है।
वन मंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा ने सभी को सतर्कता बरतने को कहा है। वही फैक्ट्री के आस पास बनी कालोनी में रहने वालों को लेकर भी वन विभाग के द्वारा मुनादी कार्रवाई गई है। बरहाल वन विभाग की टीम वीडियो सामने आने के बाद तेंदुए के रेस्क्यू को लेकर नजर बनाकर रखी हुई है।