Jabalpur News: उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिनभर चलती रही शीतलहर, पारा 7 डिग्री पर
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। हिमालय की वादियों से टकराकर आ रहीं सर्द हवाओं ने सूबे के मौसम को बदल सा दिया है। आज सुबह मौसम विज्ञान विभाग के तापमान मापी में आज सुबह न्यूनतम तापमान पारा 7.4 डिग्री दर्ज हुआ जो इस सीजन का सबसे कम था। मौसम विदों की मानें तो अभी कुछ दिनों तक पारा ऐसे ही चलता रहा।
स्थानीय मौसम वेधशाला आनंद नगर से मिली जानकारी के अनुसार बीते एक सप्ताह से 8-10 डिग्री पर झूल रहा पारा हवाओं की दिशा पूरी तरह उत्तरी होने के बाद शुक्रवार को कोहरे के बाद एकदम से धड़ाम हो गया।
कल सुबह कोहरे के बाद दिन भर गलाव वाली ठंड के साथ शीतलहर के बाद दिन का पारा भी सामान्य से 4 डिग्री कम 21.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। मौसम विदों के अनुसार अगले कुछ दिन पारा सामान्य से नीचे ही चलता रहेगा। इस दौरान सुबह के समय कोहरा/स्मॉग के भी पड़ने की संभावाना है।
विज़िबिलिटी 50 फीट तक गिरी- जबलपुर जिले के बरगी नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। दृश्यता लगभग 50 फीट रह गई है। दुपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्कूल बसें भी जोखिम भरी परिस्थितियों में चल रही हैं, वहीं सुबह की भीषण ठंड से छोटे बच्चों को खासा दिक्कत हो रही है। कोहरे और ठंड को देखते हुए अभिभावकों ने कलेक्टर महोदय से स्कूलों में अवकाश की मांग की है।सुबह से ही पूरा क्षेत्र कोहरे की चादर में ढका हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।