Jabalpur News: जबलपुर में धूमधाम से मनाया गया सिन्धियत आनंद मेला

Jabalpur News: जबलपुर में धूमधाम से मनाया गया सिन्धियत आनंद मेला

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रविवार 15 मार्च को चैट्रीचंद महोत्सव भगवान झूलेलाल के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर सिंधु जागृति महिला सेवा समिति के तत्वावधान में सिन्धियत आनंद मेला नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कन्वेंशन सेंटर, घंटाघर में आयोजित किया गया। जहां सिंधी क्वीन कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि स्वामी अशोकानंदजी महाराज, प्रदीप महाराज, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पाण्डे, दिलीप तलरेजा, उपस्थिति थे। मेले में आनंद और उल्लास के साथ सपरिवार लोग उपस्थिति थे। सिंधु जागृति महिला सेवा समिति की करिश्मा शर्मा, काजल भागचंदानी, विमला जगवानी, वीनू मखीजा, ममता कुकरेजा, सपना कंधारी, किरण वीना कलवानी, भावना आहूजा सोनम मध्याल, सहित सिंधु जागृति महिला मंडल के साथ सभी सिंधी समाज के लोग इस कार्यक्रम में उपस्थिति थे।