Jabalpur News: चैट्रीचंद महोत्सव पर रन फॉर मैराथन का हुआ भव्य आयोजन
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मंगलवार 17 मार्च को चैट्रीचंद महोत्सव पर जबलपुर में रन फॉर मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। भर्तीपुर झूलेलाल मंदिर से रन फॉर मैराथन प्रारंभ हुई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर सिंधु भवन घंटाघर मे समाप्त हुई।
जहां आयोलाल झूलेलाल गीतों पर झूमते नाचते हुए सिंधी समाज सपरिवार इस आयोजन को मनाया। कार्यक्रम में लक्की ड्रा के साथ विजेता हुए लोगो को पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस अवसर पर समाज के स्वामी प्रदीप महाराज, विजय रोहाणी, उमेश पारवानी, राजकुमार कंधारी, दिलीप तलरेजा, विजय पंजवानी के साथ सभी समाज के लोग शामिल थे।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DV_E7uiEWWx/?igsh=MW9jZXczeXNhbHJjag==