Jabalpur News: गौर नदी में नहाने आयी महिला की डूबने से मौत
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रविवार की दोपहर गौर नदी में एक महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रंजीता भूमिया पति करिया भूमिया निवासी भीटा चंडी मोहल्ला के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
गौर चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गौर नदी में स्नान करने आयी एक 38 वर्षीय महिला अचानक वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया।
लेकिन तब तक महिला को बाहर निकाला जा सका, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्राथमिक जांच में मामला हादसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।