Jabalpur News: खमरिया चकरघटा के जंगल में लगी आग, दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा

Jabalpur News: खमरिया चकरघटा के जंगल में लगी आग, दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। खमरिया चकरघटा कब्रिस्तान के पास जंगल में बुधवार की दोपहर आग भड़क उठी। धीरे-धीरे आग ने जंगल के सूखे पत्तों व झाड़ियों को अपनी गिरफ्त में लिया। देखते ही देखते आग करीब छह एकड़ से ज्यादा भूखंड में फैल गई। जिसके बाद तत्काल ही नगर निगम के दमकल विभाग को सूचना दी गई।

बताया जाता है कि आग बुझाने देर शाम तक दमकल कर्मी मौके पर डटे रहे। दमकल विभाग के विनोद पांडे ने बताया कि खमरिया चकरघटा कब्रिस्तान के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। आग जंगल से लगी बस्ती व खेतों तक न पहुंचे इस बात को ध्यान में रखते हुए बड़ी मुस्तैदी के साथ दमकल कर्मी जुटे हुए हैं।

मौके पर तीन फायर फाइटर वाहन व एक टैंकर बुलाया गया है। चिंता इस बात की है कि सड़क की दूसरी तरफ खेतों में फसल लगी हुई है। अगर चिंगारी उस तरफ पहुंची तो बड़ा नुक्सान होने की आशंका है।