Jabalpur News: मिलौनीगंज स्थित बाड़ा में खड़े कई वाहनों धंधकी आग, त्रिभुवन दास मालपाणी स्कूल के पीछे का मामला, रात 2 बजे मची भगदड़

Jabalpur News: मिलौनीगंज स्थित बाड़ा में खड़े कई वाहनों धंधकी आग, त्रिभुवन दास मालपाणी स्कूल के पीछे का मामला, रात 2 बजे मची भगदड़

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। मिलौनीगंज स्थित त्रिभुवन दास मालपाणी स्कूल के पीछे स्थित आवासीय बाड़ा में देर रात आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों में आग धंधक उठी। आग की तेज लपटें और धुआं के गुबार से मौके पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। स्थानीय नागरिकों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड के साथ बिजली विभाग को दी।

दमकल वाहन मेन रोड तक पहुंचा, लेकिन रास्ता बेहद संक्रीण होने के कारण घटना स्थल तक नहीं पहुंच सका। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग का कोई कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंच जाता तो सभी लोग मिलकर आग का बुझा सकते थे। करंट लगने के डर से किसी ने जलते हुए वाहनों पर पानी नहीं डाला।

बाड़ा में रहने वाले परिवारों ने बताया कि रात करीब 2 बजे धुआं उठने पर नींद खुली तो देखा कि कुलिया में खड़े दोपहिया वाहनों में आग लगी हुई है। बचाव सहित राहत के लिए मची भगदड़ के बीच आसपास के रहने वाले लोग भी मदद के लिए आ गए, लेकिन विद्युत मीटर और तार होने के कारण पानी नहीं डाला गया है।

फायर अमला पहुंचा लेकिन रास्ता करीब 3 फीट चौड़ाई का है। बिजली कर्मचारियों के पहुंचने तक वाहन करीब-करीब 80% तक जल चुके थे, बिजली के तार काटने के बाद आग पर पानी डालकर पूरी तरह से बुझाया गया है।

बाड़ा में इस तरह की चर्चा- घर के बाहर पार्किंग में खड़े वाहन बाइक या स्कूटी में आग लगने के मुख्य कारण फ्यूल लीकेज (पेट्रोल/डीजल/सीएनजी) शॉर्ट-सर्किट, जलती हुई सिगरेट या असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई होती है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि सॉर्ट सर्किट से ही आग लगाई गई है।