Jabalpur News: कछपुरा ब्रिज की रेलिंग तोड़कर लटकी कार, बाल-बाल बची जान

Jabalpur News: कछपुरा ब्रिज की रेलिंग तोड़कर लटकी कार, बाल-बाल बची जान

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। कछपुरा ब्रिज की रेलिंग से तेज रफ्तार एक कार इस कदर टकराई कि रेलिंग टूट गई और कार लटकने लगी। गनीमत यह रही कि उसी वक्त वहां से पुलिस कर्मी गश्त करते हुए निकल रहे थे, जिन्होंने कुशलता पूर्वक कार सवारों को बाहर निकाला। कार सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है।

थाना प्रभारी संजीवनी नगर बीडी द्विवेदी ने बताया कि बीती रात फोर्ड की कार में कुछ लोग गौतम मढ़िया से कछपुरा ब्रिज होते हुए कहीं जा रही थी। कार की रफ्तार बहुत तेज थी और ब्रिज के बीचों-बीच चालक की लापरवाही से कार बहक गई और रेलिंग में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलिंग टूट गई और कार के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक और अन्य लोगों की जान बच गई। 

सुबह लगा जमघट- आज सुबह-सुबह जैसे ही ब्रिज के ऊपर से आवागमन चालू हुआ, सभी की नजर टूटी हुई रेलिंग पर पड़ी। लोगों ने वहां रुककर देखा तो नीचे कार के बंफर भी पड़ा था। जिसे देखकर लोग ऐसा अंदाजा लगाने लगे कि रात में वहां कोई बड़ी घटना घटित हुई है। देखते ही देखते ब्रिज पर जाम की स्थिति निर्मित होने लगी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को वहां से जाने के लिए, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DSHR24hAQfS/?igsh=OGJsZjV6OWkwbmtw