Jabalpur Cantt News: कैंट में बेदखली के नोटिस से दहशत, विधायक रोहाणी पहुंचे राजीव गांधी नगर

Jabalpur Cantt News: कैंट में बेदखली के नोटिस से दहशत, विधायक रोहाणी पहुंचे राजीव गांधी नगर

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। कैंट राजीव गांधी नगर के 120 परिवारों पर बेदखली की तलवार लटकी हुई है। उक्त परिवारों को डिफेंस इस्टेट आफिस (DEO) से मिले नोटिस के तहत अपने किए हुए निमार्ण 10 दिसंबर तक हटाना है। जैसे - जैसे बेदखली की डेट करीब आ रही है, परिवारों में दहशत बढ़ती जा रही है।

इधर,बुधवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक अशोक रोहाणी राजीव गांधी नगर के संबंधित परिवारों के बीच पहुंचे। विधायक अशोक रोहाणी के साथ पूर्व कैंट बोर्ड मेंबर व अन्य जन प्रतिनिधियों भी मौजूद थे। बताया जाता है कि चर्चा के दौरान विधायक रोहाणी ने बस्ती के रहवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्या का हल निकाल लिया जाएगा। निराकरण के लिए उच्च अधिकारियों से मिला जाएगा एवं गरीब परिवारों को बेदखल नहीं किया जाए प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर जनसेवक सुंदर अग्रवाल भी उपस्थित रहे। 

अंबेडकर बस्ती पर भी लटकी है तलवार - राजीव गांधी नगर पानी की टंकी के पास रहने वाले परिवारों के साथ ही डिफेंस इस्टेट आफिस ने एमजीएम स्कूल के पास सैन्य सेंटर से लगी हुई अंबेडकर बस्ती के भी 40 परिवारों को बेदखली का नोटिस दे रखा है।