Jabalpur Breaking News: सेंट्रल जेल अस्पताल में बंदी फांसी के फंदे से लटकता मिला, जांच में जुटा प्रशासन
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सेंट्रल जेल में आज सोमवार की सुबह एक बंदी की लाश फांसी के फंदे से लटकते मिलने से हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक विचाराधीन बंदी कमांक 4300/2024 गुड्डू उर्फ राजा पिता गुलाब विश्वकर्मा उम्र 58 वर्ष (निवासी मकान नम्बर 41/21 साई कॉलोनी लक्ष्मीकांत मेमोरियल स्कूल के पास थाना संजीवनी नगर जिला जबलपुर ) को थाना संजीवनी नगर के अपराध कमांक 273/2024, सत्र प्रकरण क्रमांक 511/24 अपराध धारा 140 (1), 103, 238, 61 (2) भारतीय न्याय संहिता में राहुल छत्री न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा जारी जेल वारंट 16 अगस्त 2024 के पालन में जेल दाखिल कराया गया था।
जिसका वर्तमान में प्रकरण न्यायालय चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश जबलपुर में विचाराधीन है। आज 20 अप्रैल को उक्त विचाराधीन बंदी गुडडू उर्फ राजा पिता गुलाब विश्वकर्मा द्वारा प्रातः8 बजे लगभग अस्पताल खण्ड के वार्ड क्रमांक 3 के अंदर स्थित शौचालय में फॉसी लगा ली। जिसके बाद जेल प्रशासन ने अस्पताल स्टाफ को तलब किया है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DXWEUFGkexh/?igsh=MXFraGZjNXB0Z3lpMQ==