Jabalpur Breaking News: कुएं में मिली 75 वर्षीय महिला की लाश, हत्या का संदेह

Jabalpur Breaking News: कुएं में मिली 75 वर्षीय महिला की लाश, हत्या का संदेह

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत अन्ना बाबा हनुमान नगर क्षेत्र में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला की लाश कुएं में मिली है। मौके पर कुछ ऐसे निशान मिले हैं, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। देर-रात मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

सीएसपी रांझी ने बताया कि रांझी अन्ना बाबा क्षेत्र में पुष्पा शर्मा नामक 75 वर्षीय महिला की लाश कुएं में मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। महिला अकेले यहां रहती थी, उनके दो बेटे हैं जो बाहर काम करते हैं। मौत किन परिस्थितियों के चलते हुई इसकी जांच की जा रही है।

(अपडेट जारी है -)