Jabalpur News: चांदी पालकी पर निकली श्रीजी की शोभायात्रा, भगवान स्वामी महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव आज
Jabalpur News: Shreeji's procession took place on a silver palanquin, Lord Swami Mahavir's birth anniversary celebration today

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले 24 वें तीर्थकर भगवान स्वामी महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर आज सुबह से ही जैन धर्मावलियों में हर्षोउल्लास, उत्साह और उमंग का वातावरण है। जैन मंदिरों में भगवान श्रीजी की पूजा-पाठ के साथ ही हनुमानताल जैन मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में चांदी के रथ पर सवार श्रीजी की पालीकी निकाली गई।
जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ढोल-ढमाकों, डुल-डुल घोड़ी नृत्य के साथ पूरे उत्साह के साथ जैन समाज के लोग चल रहे थे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से घोड़ा नक्कास, मिलौनीगंज, राजा रसगुल्ला, कोतवाली, कमानिया गेट, खंजाची चौक, अंधेरदेव, तुलाराम चौक, करमचंद चौक, मालवीय चौक, सुपर मार्केट, गंजीपुरा, लार्डगंज पहुंची।
इस अवसर पर जगह-जगह मंच सजाए गए। अनेक संस्थाओं द्वारा मंच पर महिलाओं, बच्चों और बड़ों ने शोभायात्रा का स्वागत, वंदन अभिनंदन किया। मंच पर जलेबी, पानी, शर्बत,फल, इत्यादि की व्यवस्था भी गई थी।
शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण आचार्यश्री विद्यासागर के जीवन पर आधारित झांकियां शामिल थी। विराग सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में शोभायात्रा निकाली गई। चार रजत रथों पर भगवान महावीर स्वामी विराजित थे। शहर के विभिन्न मंदिरों की पालकियां भी शामिल हुई। शोभायात्रा के दौरान श्रीजी की पुष्पवर्षा कर आत्मिक अभिनंदर के साथ आरती उतारी गई।
शोभायात्रा के उपरांत लाखा भवन में वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। संगीतमय अभिषेक पूजन जैन नवयुवक सभा से मिली जानकारी के अनुसार अपराह्न 3 बजे से बड़ा फुुहारा में संगीतमय अभिषेक पूजन का कार्यक्रम आयोजित है। इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है। रात्रि 9 बजे से कमानिया गेट पर ‘स्वतंत्रता संग्राम में जैन’ नामक नाटक का मंचन किया जाएगा।
कवि सम्मेलन कल
सोमवार को रात्रि 9 बजे से कमानिया पर जैन नवयुवक सभा द्वारा अखिल भारतीय विराट कविसम्मेलन आयोजित किया जाएगा। संचालन सत्य नारायण सत्तन करेंगे। सत्तन के साथ मंच पर दिनेश रघुवंशी, संंदीप शर्मा, डॉ मजु दीक्षित, राम भदावर, मनु वैशाली, विनोद पाल, सजल जैन काष्य पाठ करेंगे।