Jabalpur News: फ्लाईओवर पर रील्स बनाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा,190 के कटे चालान
Jabalpur News: Police tightened its grip on those making reels on the flyover, challans of 190 rupees were issued
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। शहर में मदनमहल से दमोहनाका तक निर्मित प्रदेश के सबसे बड़े और अत्याधुनिक फ्लाई ओवर का उद्घाटन किया गया है। यह फ्लाईओवर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण उपलब्धी है। उद्घाटन के पश्चात बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा फ्लाईओवर पर वीडियों निर्माण सेल्फी एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रील्स अपलोड करने की गतिविधियाँ देखी गई। कई मामलों में यह गतिविधियों यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए की गई।
जिससे न केवल स्वयं की सुरक्षा खतरे में पड़ी, बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी असुविधा उत्पन्न हुई।जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध कार्यावाही किए जाने हेतु आदेशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी के मार्ग निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा फ्लाईओवर पर नियमित पेट्रोलिंग एवं सीसीटीव्ही निगरानी की व्यवस्था कर फ्लाईओवर पर अनावश्यक रूप से रूककर वीडियों निर्माण करने वालो की पहचान करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।
साथ ही आमजन/राहगीरो को जागरूक किया जा रहा है कि फ्लाईओवर पर नियमो का उल्लंघन करते हुए किसी प्रकार की वीडियों शुटिंग करना, सेल्फी लेना अथवा सोशल मीडियॉ हेतु गतिविधिया करना सख्त वर्जित है। 29 अगस्त को यातायात पुलिस द्वारा 190 ऐसे वाहन चालक/ मालिक जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाये गए उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 83 हजार रूपए समन शुल्क राशि वसूल की गई है।