Jabalpur News: जॉय स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन को केरल के एर्नाकुलम में पुलिस ने दबोचा, जबलपुर लाने पहुंची पुलिस
Jabalpur News: Joy School director Akhilesh Meban was arrested by the police in Ernakulam, Kerala, police reached Jabalpur to bring him

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। जॉय स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन को केरल के एर्नाकुलम में दबोच लिया गया है। सूचना मिलते ही जबलपुर के विजयनगर थाने का बल मेबन को ट्रांजिट रिमांड पर लाने के लिए केरल पहुंच चुका है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सीएसपी भगत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मेबन को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर जबलपुर आएगा।
मेबन पर गत मंगलवार 1अप्रैल को अपराध दर्ज हुआ था, तभी से वे गायब थे। पुलिस को अंदाजा था कि वो विदेश भाग सकता है, इसीलिए एयरपोर्ट के सुरक्षा बल को सूचना भेजी गई थी।मामला सोशल मीडिया अकाउंट पर विवादित धार्मिक स्टेट्स लगाने से जुड़ा है। मेबन पर आरोप है कि उन्होंने भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए स्टेट्स लगाया था।
जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। सूचना बताया गया है कि विजयनगर पुलिस को मेबन के केरल भागने की जानकारी मिली थी। उसे आशंका थी कि वह देश छोड़ सकता है, इसलिए एर्नाकुलम एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगे सीआइएसएफ को एफआइआर की कॉपी व अन्य विवरण साझा किया था। इसी आधार पर एयरपोर्ट में उसे हिरासत में ले लिया।
https://www.instagram.com/reel/DIDyiFdMZKM/?igsh=MXBicmxxcGNlM3E5Yg==